यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय Notes in Hindi
| Textbook | NCERT |
| Class | Class 10 |
| Subject | History |
| Chapter | Chapter 1 |
| Chapter Name | यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय |
| Category | Class 10 History Notes in Hindi |
| Medium | Hindi |
महत्वपूर्ण घटनायें । तथ्य :-
1. 18वीं सदी में कई देश जैसे जर्मनी, इटली तथा स्विटजरलैंड आदि उस रूप में नहीं थे जैसा कि आज हम इन्हें देखते हैं। ये छोटे-छोटे राज्यों में विभाजित थे जिनका अपना एक स्वतंत्र शासक था।
2. 1789 की फ्रांसीसी क्रांति - 1789 की फ्रांसीसी क्रांति राष्ट्रवाद की पहली स्पष्ट अभिव्यक्ति थी। इसने फ्रांस में राजतंत्र समाप्त कर प्रभुसत्ता फ्रांसीसी नागरिकों को सौंपी। इस क्रांति से पहले फ्रांस एक ऐसा राज्य था जिसके संपूर्ण भू-भाग पर एक निरंकुश राजा का शासन था।
3. 1804 की नेपोलियन संहिता - इसे 1804 में लागू किया गया। इसने जन्म पर आधारित विशेषाधिकारों को समाप्त कर दिया। इसने न केवल न्याय के समक्ष समानता स्थापित की बल्कि सम्पत्ति के अधिकार को भी सुरक्षित किया।
4. क्रान्तिकारी फ्रांस उदारवादी प्रजातंत्र का पहला राजनैतिक प्रयोग था। वहाँ वोट देने और चुने जाने का अधिकार केवल उन्हीं पुरूषों को था जिनके पास सम्पत्ति थी। सम्पत्ति विहीन पुरूषों और सभी औरतों को राजनैतिक अधिकारों से वंचित रखा गया। केवल थोड़े ही समय के लिए जैकोबिन शासक के समय सभी व्यस्क पुरूषों को मताधिकार
प्राप्त था मगर नेपोलियन(Napoleon) की संहिता पुनः सीमित मताधिकार वापिस लाई और उसमें महिलाओं(women) को अवयस्क दर्जा देते हुए उन्हें पिताओं और पतियों के अधीन कर दिया।
6.वियना कांग्रेस - 1815 में ब्रिटेन(Britain), प्रशा,रूस(Russia) और ऑस्ट्रिया(Austria) जैसी यूरोपीय शक्तियों (जिन्होंने मिलकर नेपोलियन को हराया था) के प्रतिनिधि यूरोप के लिए एक समझौता तैयार करने के लिए वियना में
इकट्ठा हुए जिसकी अध्यक्षता आस्ट्रिया(Austria) के चांसलर ड्यूक मैटरनिख(chancellor duke maternich) ने की।
7. वर्साय में हुए एक समारोह में प्रशा के राजा विलियम प्रथम को जनवरी 1871 में जर्मनी का सम्राट घोषित कर दिया।
8. 1861 में इमेनुएल द्वितीय को एकीकृत इटली का राजा घोषित किया गया। राष्ट्रवादी संघर्षों में
महिलाओं की भूमिका :- राष्ट्रवादी आंदोलन
में सभी यूरोपीय राज्यों जैसे फ्रांस, इटली की औरतों ने सक्रिय योगदान दिया। महिलाओं ने अपने समाचार पत्र शुरू किए, अनेक स्वतन्त्र राजनैतिक संगठन बनाये और प्रदर्शनों में भाग लिया। इतना
होने पर भी उन्हें असेम्बली (assembly) के चुनावों में मतदान का अधिकार नहीं था।
महत्वपूर्ण शब्दावली :-
1. कुलीन वर्ग - ये जमीन के मालिक व यूरोपीय महाद्वीप का सबसेbशक्तिशाली वर्ग था।
2. निरंकुशवाद - एक ऐसी सरकार या शासन व्यवस्था जिसकी सत्ताbपर किसी प्रकार का कोई अंकुश नहीं होता।
3. उदारवाद - यानि Liberalism शब्द लातिनी भाषा के मूल शब्द liber पर आधारित है। जिसका अर्थ है स्वतंत्रता। नए मध्यम वर्ग केbलिए उदारवाद का अभिप्राय था व्यक्ति के लिए आज़ादी व कानून के समक्ष समानता।
4. जनमत संग्रह - एक प्रत्यक्ष मतदान(vote) जिसके द्वारा एक क्षेत्र की सारी जनता से किसी प्रस्ताव(offer) को स्वीकार या अस्वीकार करने के लिए पूछा
जाता है।
5. रूढ़िवाद - एक ऐसा राजनीतिक दर्शन जो पंरपरा, स्थापित संस्थानों, पौराणिक परंपराओं और रिवाजों पर बल देता है।
6. यूटोपिया(utopia) (कल्पनादर्श) - एक ऐसे समाज की कल्पना जो इतना आदर्श है कि उसका साकार होना लगभग असंभव होता है।
7. रूमानीवाद - एक ऐसा सांस्कृतिक आंदोलन(Agitation) जो एक खास तरह की राष्ट्रीय भावना(national spirit) का विकास करना चाहता था।
8. नारीवाद - स्त्री-पुरूष को सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक समानता की सोच के आधार पर महिलाओं के अधिकारों और हितों का बोध नारीवादी है।
9. जुकर्स - प्रशा की एक सामाजिक श्रेणी का नाम जिसमें बड़े-बड़े ज़मींदार शामिल थे।
10. जॉलवेराइन(jollverine) - यह एक जर्मन शुल्क संघ था जिसमें अधिकांश जर्मन राज्य शामिल थे। यह संघ 1834 में प्रशा की पहल पर स्थापित हुआ
था। इसमें विभिन्न राज्यों के बीच शुल्क अवरोधों को समाप्त कर दिया गया और मुद्राओं की संख्या दो कर दी जो पहले बीस से भी अधिक थीं यह संघ जर्मनी के आर्थिक एकीकरण का प्रतीक था।
महत्वपूर्ण व्यक्ति :
1. ज्यूसेपे मेत्सिनी - इटली का एक महान क्रांतिकारी जिसने “यंग इटली" नामक आंदोलन चलाया और जिसके फलस्वरूप इटली में
एकीकरण की भावना को बल मिला। वह राजतन्त्र के घोर विरोधी थे।
2. गैरीबाल्डी(Garibaldi) - इटली का महान क्रांतिकारी जो मेत्सिनी(matsini) का सहयोगी व
समकालीन था। उसने लाल कुर्ती नामक सेना तैयार की जिसकी
3. सहायता से उसने ऑस्ट्रिया को हराया। उसने इटली की स्वतंत्रता के लिए कई आंदोलन किए।
कावूर - कावूर को इटली का बिस्मार्क माना जाता है। वह इटली के सार्जीनिया राज्य का प्रधानमंत्री था। उसने सर्वप्रथम अपने राज्य को इटली में मिलाने का कार्य किया।
4. बिस्मार्क - जर्मनी के इतिहास में अदवितीय स्थान प्राप्त है। उसने जर्मनी के एकीकरण के लिए 'रक्त तथा लौह की नीति अपनाई। उसके प्रयासों से ही जर्मनी का एकीकरण संभव हुआ।
प्रतीकों का अर्थ
प्रतीक
1. टूटी हुई बेड़ियाँ
2. बाज़ छाप वाला कवच
3. बलूत पत्तियों का मुकुट
4. तलवार
5. तलवार पर लिपटी जैतून
की डाली
6. काला, लाल और सुनहरा
7. उगते सूर्य की किरणें.
महत्त्व
1. आज़ादी मिलना
2. जर्मन समुदाय की प्रतीक शक्ति
3. वीरता
4. मुकाबले की तैयारी
5. शांति की चाह
6. 1848 में उदारवादी राष्ट्रवादियों का
झंडा, जिसे जर्मन राज्यों(german states) के ड्यूक्स ने प्रतिबंधित कर दिया
7. एक नए युग का सूत्रपात तिरंगा
1. फ्रेडरिक सॉरयू कौन था?
उत्तर:- फ्रांसीसी चित्रकार
2. अन्स्ट रेनन कौन था?
उत्तर:- फ्रांसीसी दार्शनिक
3. जर्मन राष्ट्र का रूपक क्या था? वह किस बात का प्रतीक था ?
उत्तर:- जर्मेनिया। जर्मन बलूत वीरता का प्रतीक है।
4. मांटेस्क्यू ने किस सिद्धांत का प्रतिपादन किया?
उत्तर:- शक्ति पृथक्करण का सिद्धांत या अधिकार विभाजन
5. कौन सी विश्वविख्यात घटना को राष्ट्रवाद की पहली स्पष्ट अभिव्यक्ति माना जाता है?
उत्तर:- फ्रांसीसी क्रांति
6. जॉलवेराइन(jollverine) क्या था व किस प्रकार वह जर्मनी के आर्थिक एकीकरण का प्रतीक था?
उत्तर:- एक जर्मन शुल्क संघ। अधिकांश जर्मन राज्य शामिल थे। 1834 में स्थापित(Established) इस संघ ने विभिन्न जर्मन राज्यों के बीच शुल्क अवरोधों को
समाप्त किया व मुद्राओं की संख्या तीस से दो कर दी। इस प्रकार यह आर्थिक एकीकरण का प्रतीक था।
7. मेत्सिनी द्वारा स्थापित(Established) दो भूमिगत संगठनों के नाम लिखिए।
उत्तर:- 1) यंग इटली 2) यंग यूरोप
8. 19वीं सदी में ऐसी कौन सी ताकत उभरी जिसने यूरोप की राजनैतिक और भौतिक दुनिया में भारी परिवर्तन(Change) किये?
उत्तर:- राष्ट्र राज्य का उदय
9. बाल्कन(Balkans) क्षेत्र के निवासियों को क्या कहा जाता था?
उत्तर:- स्लाव
10. वियना कांग्रेस किस वर्ष आयोजित(Held) की गई ?
उत्तर:- 1815
11. 1815 की वियना सन्धि(treaty) से किसका सम्बन्ध है ?
उत्तर:- ड्यूक मैटरनिख
12. नैपोलियन युद्धों (wars) के दौरान हुए बदलावों को खत्म करना किस सन्धि का उद्देश्य था ?
उत्तर:- वियना संधि
13. किसने कहा था कि जब फ्रांस(France) छींकता है तो बाकी यूरोप को सर्दी जुकाम हो जाता है?
उत्तर:- मैटरनिख
14. किस संधि(Treaty) ने यूनान को एक स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता दी ?
उत्तर:- कांस्टेन्टीनोपल संधि
15. आयरलैंड(Ireland) में प्रोटेस्टेन्ट के विरूद्ध आंदोलन का नेतृत्व किसने किया?
उत्तर:- वोल्फटोन
16. आँखों पर पट्टी लपेट हुए और तराजू पकडे हुए महिला किस बात का प्रतीक है?
उत्तर:- न्याय
लघ। दीर्घ प्रश्न (3/5 अंक वाले)
1. फ्रांसीसी क्रान्तिकारियों ने फ्रांसीसी(French) लोगों में सामूहिक पहचान की भावना किस प्रकार पैदा की?
उत्तर:- * पितृभक्ति और नागरिकता के विचार
* नए राष्ट्रीय चिह्न
* केन्द्रीकृत प्रशासनिक व्यवस्था
* राष्ट्रीय भाषा
* एक समान भार व मान की व्यवस्था(Management)।
2. नेपोलियन ने प्रशासनिक क्षेत्र में क्रांतिकारी सिद्धांतो का समावेश किया जिसने पूरी व्यवस्था को अधिक कुशल व तर्कसंगत बना दिया। समीक्षा कीजिए?
उत्तर:- नेपोलियन की संहिता
-- ग्रामीण प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार
-- शहरी क्षेत्र में सुधार
-- व्यापार में सुधार
3. यूरोप के “राष्ट्र" के विचार के निर्माण में संस्कृति ने किस प्रकार महत्वपूर्ण(important) भूमिका निभाई ?
उत्तर:- 1) कला, काव्य, कहानियों, संगीत ने राष्ट्रवादी भावनाओं को विकसित किया
2) लोकगीत, जन-काव्य व लोक नृत्य
3) स्थानीय(local) बोलियों व लोक साहित्य पर बल
4) भाषा
4. जर्मनी के एकीकरण(integration) की प्रक्रिया का वर्णन कीजिए?
उत्तर:- * आरंभ विलियम प्रथम के प्रशा के सिंहासन पर आसीन होना।
* बिस्मार्क द्वारा जर्मन एकीकरण(integration) की भूमिका तैयार करना।
* वियना कांग्रेस
* फ्रैंकफर्ट पार्लियामैंट
* एकीकरण में बाधाएँ
* बिस्मार्क द्वारा ऑस्ट्रिया, फ्रांस आदि पराजित, विश्व शक्तियों को तटस्थ किया व एकीकृत जर्मनी का एक राष्ट्र के रूप में उभरना।
5. इटली के एकीकरण की प्रक्रिया का वर्णन करें। इसके मार्ग में आने वाली मुख्य बाधाएं क्या थीं?
उत्तर:- एकीकरण की प्रक्रिया :-
1832 - कावूर सार्डीनिया का प्रधानमंत्री बना। फ्रांस से संधि, ऑस्ट्रिया पराजित व 1859 में लुंबार्डी को राज्य में मिला लिया।
द्वितीय चरण - मोडेना, टस्कनी, पार्मा आदि का जनमत संग्रह द्वारा
सार्जीनिया में विलय।
तृतीय चरण - 1860 में गैरीबाल्डी द्वारा सिसली व नेपल्स पर विजय।
चतुर्थ चरण - वेनेशिया व रोम पर अधिकार।
1871 में पोप से समझौता(compromise) व एकीकृत इटली का उदय।
एकीकरण में बाधाएँ :-
1) राजनीतिक विखंडन का लंबा इतिहास
2) विदेशी शक्तियों का आधिपत्य
3) पोप का शासन
4) वियना कांग्रेस
5) अनुदारवादी शासक।
6. ब्रिटेन में राष्ट्र राज्य(nation state) का निर्माण एक लंबी प्रक्रिया का परिणाम किस प्रकार था?
उत्तर:- यह किसी उथल-पुथल या क्रांति(revolution) का नहीं, एक लंबी चलने वाली प्रक्रिया का नतीजा था।
* पहले नृजातीय पहचान। राष्ट्र(Nation) की अहमियत व सत्ता में वृद्धि।
* 1688 में राजतंत्र(monarchy) से संसद द्वारा ताकत छीने जाना
* 1707 में यूनाइटेड किंगडम(Kingdom) ऑफ ब्रिटेन का गठन।
* स्कॉटलैंड पर प्रभुत्व। आयरलैंड(Ireland) को 1801 में बलपूर्वक यूनाईटेड किंगडम में शामिल किया गया।
* नए ब्रिटिश(British) राष्ट्र का निर्माण। आंग्ल संस्कृति का दबदबा।
* राष्ट्र के प्रतीक - झंडा व राष्ट्रगान(national anthem) को बढ़ावा। पुराने राष्ट्र मात्र सहयोगी रूप में।.
7. यूरोप में राष्ट्रवाद(nationalism) के उत्थान के लिए कौन से कारण उत्तरदायी थे?
उत्तर:- यूरोप पर प्रभाव - 1) राष्ट्र-राज्यों का उदय 2) लोकतंत्रीय सिद्धांत को बढ़ावा 3) सामाजिक, राजनैतिक, आर्थिक समानता पर बल 4)
अन्य राष्ट्रो में मानवीय अधिकारों की मांग 5) निरंकुश राजतंत्रों में क्रांतिकारी प्रतिक्रियाएँ।
8. फ्रांसीसी क्रांति का न केवल फ्रांस पर अपितु पूरे विश्व पर गहरा प्रभाव पड़ा। समीक्षा कीजिए?
उत्तर:- फ्रांस पर प्रभाव - 1) लोकतांत्रिक शासन की स्थापना 2) लोक कल्याणकारी कार्य 3) समानता, स्वतंत्रता, भ्रातृत्व से भरे नए समाज की नींव 4) नवीन कानून संहिता लागू 5) नेशनल असेंबली का गठन 6) आर्थिक एकीकरण 7) कानून के समक्ष बराबरी, 8) संपत्ति का अधिकार सुरक्षित।
1) मध्यम वर्ग का उदय 2) उदारवादी विचारधारा का प्रारंभ 3) यूनान का स्वतंत्रता संग्राम 4) संस्कृति व भाषा की भूमिका 5) जन विद्रोह
9. 1804 की नागरिक(Citizen) संहिता के प्रावधानों का उल्लेख कीजिए?
उत्तर:- * जन्म पर आधारित सुविधाओं की समाप्ति।
* सम्पत्ति के अधिकार की बहाली ज़मींदारी व सामंती व्यवस्था की समाप्ति।
* यातायात तथा संचार व्यवस्था में सुधार।
* मानक नाप-तौल के पैमाने चलाए गए।
* एक राष्ट्र मुद्रा चलाई गई।
10. यूरोप(Europe) के कुलीन वर्ग की विशेषताएँ लिखिए?
उत्तर:- * जीवन जीने की समान शैली
* भू-स्वामित्व
* कूटनीतिक भाषा
* आपस में वैवाहिक संबंध
* उच्च वर्गों के बीच फ्रेंच भाषा का प्रयोग
11. 1815 की वियना संधि(Treaty) के उद्देश्य बताइए। इसके प्रमुख प्रस्ताव व व्यवस्थाओं का वर्णन कीजिए।
उत्तर:- i) उत्तर नीदरलैंड में साम्राज्य की स्थापना
ii) दक्षिण में जेनेवा को पिडमाण्ट के साथ मिला दिया गया।
Iv) प्रशा को पश्चिम में नए क्षेत्र दिए गए।
V) पूर्व में रूस को पोलैंण्ड का हिस्सा दे दिया गया।
Vi) ऑस्ट्रिया को उत्तरी इटली का नियंत्रण सौंपा गया।
12. यूरोप में उदारवादियों द्वारा समर्थित राजनैतिक, सामाजिक और आर्थिक आदर्श(Ideal) क्या थे?
उत्तर:- * कानून के समक्ष समानता
* व्यस्क मताधिकार के पक्ष में नहीं
* बाज़ार की स्वतंत्रता तथा राज्य द्वारा वस्तुओं एवं पूंजी के प्रवाह पर लगे प्रतिबन्ध को समाप्त करने के पक्षधर।
13. औद्योगिकरण की वृद्धि ने किस प्रकार यूरोप(Europe) के सामाजिक और राजनैतिक समीकरण बदल दिए?
उत्तर:- पश्चिमी और मध्य यूरोप के हिस्सों में औद्योगिक उत्पादन और व्यापार में वृद्धि। शहरों का विकास और वाणिज्यिक वर्गों का
उदय।
2) श्रमिक व मध्य वर्ग का उदय।
3) कुलीन विशेषाधिकार की समाप्ति के विचारों की लोकप्रियता।
14. यूरोप के राष्ट्रवादी संघर्षों में महिलाओं की भूमिका क्या थी?
उत्तर:- * स्वयं के राजनैतिक संगठन बनाना।
* समाचार पत्रों का प्रकाशन।
* मताधिकार प्राप्त नहीं। मताधिकार प्राप्ति हेतु संघर्ष।
* राजनैतिक बैठकों तथा प्रदर्शनों में हिस्सा लेना।
15. 19वीं सदी में यूरोप में राष्ट्रवाद(nationalism) की लहर के क्या कारण थे?
उत्तर:- 1) जनता पर अत्याचार
2) निरंकुश शासन व्यवस्था
3) उदारवादी विचारों का प्रसार
4)स्वतंत्रता, समानता तथा बंधुत्व का नारा।
5) शिक्षित मध्य वर्ग की भूमिका।
16. 1815-1914 के दौरान अन्तर्राष्ट्रीय आर्थिक विनिमय केन्द्रों(centers) के तीन प्रवाहों को विस्तार से लिखिए ?
उत्तर:- 1) वस्तुओं का प्रवाह
2) पूँजी का प्रवाह
3) लोगों का प्रवाह।
17. यूरोप में 1871 के बाद बाल्कन क्षेत्रों में बनी विस्फोटक परिस्थितियों का वर्णन कीजिए?
उत्तर:- 1) बाल्कन क्षेत्रों में भौगालिक और जातीय भिन्नता थी। जैसे रोमनिया, बुल्गेरिया, अल्बेनिया आदि देशों मे।
2) ऑटोमन साम्राज्य के विघटन के कारण बाल्कन में विस्फोटक स्थति बन गई।
3) बाल्कन क्षेत्र में विद्रोही राष्ट्रीय समूहों ने अपने संघर्षों को लंबे समय में खोई आजादी को वापस लेने के अवसर के रूप में देखा।
4) बाल्कन क्षेत्रा में बड़ी शक्तियों के बीच व्यापार और नौसेनिक शक्ति के लिए प्रतिस्पर्धा होने लगी।
5) हर एक राज्य अपने लिए ज्यादा से ज्यादा क्षेत्र हथियाने की उम्मीद रखता था।